हजारीबाग: गजराज ने मचाई उत्पात, खिड़की से कूदकर बचाई जान

हजारीबाग: जिले के बड़कागांव में विगत तीन दिनों से एक हाथी ने ग्रामीणों को तबाह करके रखा है। शुक्रवार की देर रात हाथी ने पलांडू में नकुल करमाली व कुंदरु में किचन गंझू के घर पर हमला बोल पूरी तरह से बर्बाद कर दिया। हाथी ने घर में रखे एक क्वींटल अरवा चावल के अलावे लगभग 4 क्विंटल महुआ को चट कर गया। नकुल के परिजन किसी प्रकार बिना राॅड लगे खिड़की से कूदकर अपनी जान बचाई।

[URIS id=9499]

 

इस दौरान हाथी उसके दरवाजे के पास पहुँच चुका था। बिना राॅड की खिड़की इनके जीवन को बचाने के लिहाज से वरदान साबित हुई। घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार रात को लगभग 11 बजे नकुल अपने घर के बरामदे में था, जबकि उसकी चार पुत्री, एक पुत्र, पत्नी और बहन कुल सात लोग एक कमरे में सोए हुए थे। इसी दौरान घर में धमधम की आवाज आने लगी। इसी बीच बिजली भी आ गई। नकुल ने देखा कि हाथी घर को टक्कर मार रहा था। तभी नकुल ने अपने परिवार वालों को जगाकर घर से बाहर निकलने को कहा। परिवार सहित वहां से भागकर वह अपने रिश्तेदार महावीर के पक्के मकान की छत पर जा पंहुचा। इसी के कुछ देर बाद हाथी ने उसके खपरैल मकान को भारी नुकसान पहुंचाया। करीबन 20 हजार रुपए के नुकसान की बात कही गई है। इधर पीड़ितो ने सरकार से मुआवजे की मांग की।
सीओ वैभव कुमार सिंह ने इस मामले में कहा कि घटना को लेकर सनहा दर्ज कराना आवश्यक है। इसके अलावे इसकी जानकारी वन विभाग को दें। वन विभाग मुआवजे के लिए अंचल को निरीक्षण के लिए पत्र निर्गत करेगा। अंचल द्वारा स्थल निरीक्षण कर रिपोर्ट वन विभाग को देगी व फिर पीड़ित परिवार का मुआवजा मिलेगा। रेंजर उदय चंद्र झा ने पूर मामले को लेकर कहा कि एक-दो दिनों में हाथी हजारीबाग छोड़ दूसरे जिला में चला जाएगा।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More