बजट 2019 में टैक्स हावी, रोजगार नदारद

नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को करीब 125 मिनट भाषण दिया, लेकिन इसमें हेल्थ, स्मार्ट सिटी और रोजगार जैसे शब्द को छोड़कर बाकि सब कुछ का जिक्र था। पूरे भाषण में उन्होंने सर्वाधिक 53 बार टैक्स शब्द का उपयोग किया, जबकि दूसरे नंबर बैंक शब्द 35 बार जिक्र किया। इसके बाद 31 बार इन्वेस्टमेंट, 25 बार योजना और 22-22 बार इंफ्रास्ट्रक्चर और वाटर शब्द का उपयोग किया।
लोकसभा में वर्ष 2019 के लिए बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि भारतमाला के दूसरे चरण में राज्यों को राज्यस्तरीय सड़कों के विकास के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। राष्ट्रीय गैस ग्रिड, जल ग्रिड, सूचना- मार्ग और हवाईअड्डों के विकास के लिए खाका तैयार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि चार सालों में गंगा में माल परिवहन में चार गुने वृद्धि होगी।
सीतारमण ने कहा कि भारतमाला, सागरमाला और उड़ान जैसी योजनाएं ग्रामीण-शहरी क्षेत्र के बीच के अंतर को पाटने का काम कर रही हैं और परिवहन बुनियादी ढांचे में सुधार कर रही हैं। भारतमाला परियोजना से राज्यों को रोडवेज विकसित करने में मदद मिलेगी। देश में 657 किलोमीटर मेट्रो रेल नेटवर्क परिचालन में आ गया है और 300 किलोमीटर नई मेट्रो लाइन को मंजूरी दी गई है और इलेक्ट्रिक वाहनों में विशेष छूट भी दी गई है। इस बजट में पेट्रोल और डीजल पर एक रुपए एक्साइज ड्यूटी लगाने की घोषणा की गई। वित्तमंत्री की घोषणा के चलते पेट्रोल और डीजल एक रुपए महंगे हो जाएंगे, जबकि इलेक्ट्रिक वाहनों पर जीएसटी की दर 12 से घटाकर 5 प्रतिशत कर दी गई। इसके चलते इस तरह के वाहन सस्ते हो जाएंगे।
[URIS id=9499]

