20 सूत्री की बैठक प्रखंड अध्यक्ष बैठे जमीन पर

धनबाद: प्रखंड 20 सूत्री की बैठक में गुरुवार को जमकर हंगामा के साथ ड्रामा हुआ। इस बाबत प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष मनोज सिंह जमीन पर जा बैठे। काफी समझाने के बाद माने व फिर बैठक आरंभ हो सकी। गौरतलब है कि इस बाबत अध्यक्षता अध्यक्ष करते हैं, जबकि सचिव बीडीओ होते हैं। अध्यक्ष के लिए इस दौरान बीडीओ के बगल में कुर्सी नहीं लगायी गई थी। उनके वहां पहुँचने से पूर्व ही बैठक भी आरंभ हो गई थी। बीडीओ के बगल में डीटीओ बैठे थे। इसी कारण भाजपा नेता व बीस सूत्री अध्यक्ष नाराज होकर जमीन पर बैठक गये। वहां मौजूद सभी लोग उन्हें मनाने में जुट गये। अध्यक्ष ने बीडीओ उदय रजन पर मनमानी का आरोप लगाते हुये इसकी शिकायत डीसी व राज्य सरकार के अधिकारियों से करने की बात कही।
[URIS id=9499]

