हजारीबाग: बीती रात करीब 2 बजे सदर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सदर प्रखंड के ग्राम पंचायत हुपाद में ईटभट्ठा में काम करने वाले एक एक मजदूर परिवार को हाथियों ने निशाना बनाया। हाथियों ने पुरे परिवार को तहस- नहस करके रख दिया। पिछले दस साल से ये मजदूर यही रहकर अपनी आजीविका चला रहे थे। बीती रात वे गहरी नींद में सो रहे थे, तभी हाथियों के तांडव की भनक उन्हें लगी। परिवार के मुखिया राजू भुईयां की पत्नी पानो देवी ने इस सुनकर अपने पति को बच्चा लेकर भागने को कहा।
[URIS id=9499]
आनन- फानन में राजू भुईयां अपने दो वर्षीय मासूम करण कुमार को गोदी में उठाकर भाग निकला। जब तक राजू भुईयां अपने एक बच्चे को सुरक्षित स्थल पर पहुंचाया, तब तक हाथियों ने उनके घर के दीवार को ढाह दिया, इस बाबत घटनास्थल पर ही उनकी पत्नी पानो देवी (30) व मासूम पुत्र गोलू (1) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस दौरान उनकी तीन वर्षीय पुत्री देवंती कुमारी दीवार के ईटों के मलवे से दब गई, बाद में ग्रामीणों के सहयोग से हाथियों को भगाने के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाला गया। देवंती को मामूली चोटें लगी है। घटना के बाद से ग्रामीण दहशत में हैं। सुबह होते ही आ यह खबर आग की तरह फैल गई। सदर विधायक प्रतिनिधि विजय कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद मैंने इसकी सूचना तुरंत वन विभाग को दे दी, लेकिन कोई नहीं पहुंचा।