सरिया रेलवे ओवरब्रिज को लेकर सीएम से मुलाकात

बगोदर: सरिया ओवरब्रिज मामले को लेकर रेलवे फाटक मुक्ति मोर्चा के सदस्यों ने भाजयुमो जिलाध्यक्ष आशीष कुमार बॉर्डर की अगुवाई में मंगलवार को सीएम रघुवर दास से मुलाकात कर उन्हें सरिया को दो भागों में बांटने वाली रेलवे फाटक से हो रही समस्या से अवगत किया। इन्होंने सीएम ने मांग की, कि रेलवे फाटक सरिया के लिए जटिल समस्या बन चुकी है व इससे निजात बाईपास या ओवरब्रिज बनाने के बाद ही पाया जा सकता है।

[URIS id=9499]

 

रेलवे फाटक से मुक्ति के लिए समाजसेवी प्रकाश प्रसाद विगत 153 दिनों से अनव्रत मोहराबादी स्थित बापू वाटिका में अनशन पर बैठे हैं। सीएम को इस बात से अवगत कराते हुए आशीष कुमार बॉर्डर ने इस पर जल्द कोई पहल करने की गुहार लगाई। सीएम ने कहा कि जल्द ही इस बाबत पहल की जाएगी। कार्यक्रम में रेलवे फाटक मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष रविंद्र कुमार पांडेय, सलाहकार सदस्यों में हरिहर मंडल, मदन मंडल, विनोद मंडल, प्यारेलाल मंडल, संतोष वर्मा शामिल रहे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More