बच्चों को शिक्षित करें, यही हमारे समाज के भविष्य है: सुखदेव भगत

लोहरदगा: झारखंड लाइवलीहुड प्रमोशन सोसायटी द्वारा लोहरदगा प्रखंड के ग्राम कैमों में आजीविका महिला संकुल संगठन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में लोहरदगा के माननीय विधायक श्री सुखदेव भगत ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस कार्यक्रम में पारंपरिक आदिवासी रीति-रिवाज के साथ महिलाओं ने माननीय विधायक का स्वागत किया। मौसम अनुकूल न होने के बावजूद काफी संख्याओं में लोगों ने कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज की।
[URIS id=9499]
महिलाओं को संबोधित करते हुए माननीय विधायक ने कहा कि इस समूह के माध्यम से घर के आंगन से रोजगार के आंगन तक पहुंचा जा सकता है। हमें नशा-पान का त्याग करना चाहिए, क्योंकि नशा-पान से घर बर्बाद होते हैं। शिक्षा पर जोर देते हुए माननीय विधायक ने कहा कि आज के परिवेश में शिक्षा अनिवार्य है। अपने बच्चों को शिक्षित करें क्योंकि यही बच्चे हमारे समाज के भविष्य है, आगे चल कर समाज की जिम्मेवारी इन्हीं के कंधों पर होगी। साथ ही अंधविश्वास का भी त्याग करें और साथ मिलकर एक सुन्दर समाज का निर्माण करें। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक स्तर पर जब भी आपको मेरी जरुरत पड़े मैं आप लोगों का पूरा सहयोग करूंगा। इस अवसर पर जयंती भगत, शितेश कुजूर, जियाउल हक, बरखा रानी, सुमन देवी, मनीषा तिर्की, अंजना मींज,  संध्या देवी, चंद्र मुनी उरांव, सदनों तिर्की, मुनी उरांव, उषा उरांव आदि उपस्थित थे
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More