रांची: मंगल पाठ का आयोजन, भक्ति गीत में झूमें श्रद्धालु

रांची: राजधानी के केडीया सभा के बैनर तले रविवार को गाड़ीखाना, भुइंया टोली स्थित मिश्री देवी- रामअवतार केडिया के आवास शांति निकेतन में दादी जी के मंगलपाठ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में रंग- बिरंगे फूलों व चुनड़ी का प्रयोग कर दादी मां का नयनाभिराम दरबार सजाया गया। इसके बाद दीप प्रज्वलित कर भजनों की रसधारा बहाई गई। इस मौके पर महिलाओं ने सस्वर मंगल पाठ किया।

[URIS id=9499]

 

रंग- बिरंगी परिधानों में सजीं महिलाओं ने मंगल पाठ किया। मौके पर श्री केड सती दादी के पूजा मंडप को आकर्षक ढंग से सजाया गया था भजनों का आगाज गणेश वंदना से की गई। इसके बाद गजानन आओ पधारो हमारे आंगने….,होंगे ठाठ निराले तेरे होंगे ठाठ निराले इकबार तू भी दादी का घर में मंगलपाठ कराल जैसे मंगल गीतों से पूरा वातावरण अध्यात्ममय हो गया। भजनों के बाद महाआरती की गई व फिर दादी मां को फलों के अलावा पान, रबड़ी आदि विभिन्न प्रकार की मिठाइयों का भोग लगाकर उसे भक्तों के बीच वितरित किया गया। प्रसाद वितरण के बाद इस बाबत सुहागिनों को सदा सुहागन का आशीर्वाद दिया गया। केडिया परिवार के अलावे अन्य भक्तों ने कार्यक्रम मे अपना मत्वपूर्ण योगदान दिया।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More