बिजली- पानी की समस्या से त्रस्त हैं सिल्लीवासी
रांची: पूर्व विधायक केशव महतो कमलेश ने मुख्यमंत्री रघुवर दास से मांग की है, कि जल्द से जल्द रांची- मुरी सड़क को दुरुस्त कराएं। उन्होंने कहा कि सिल्ली की जनता बिजली व पानी की गंभीर समस्या से जूझ रही है, ऐसे में इसका त्वरित समाधान आवश्यक है। पूर्व विधायक ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में कहा है कि रांची- मुरी 60 किमी सड़क काफी अहम है। यह सड़क पश्चिम बंगाल के तुलीन, झालदा, होते हुये पुरूलिया जिला को जोड़ता है।
[URIS id=9499]
यह ब्रिटिश काल में निर्मित सड़क है व मौजूदा स्थिति में टाटीसिलवे, गुदलीपोखर, जोन्हा, वरवादाग, बुढ़ाम, सिल्ली में काफी दयनीय हालत में है। सिल्ली बैंक के सामने हल्की बारिश में तालाब जैसा दृश्य लगता है, इस पथ के चौड़ीकरण एवं मजबूती के लिए कई बार राशि की स्वीकृति हुई ,जिसमें रांची से (रिंग रोड,) गुदलीपोखर तक फाॅरलेन, गुदलीपोखर से अनगड़ा तक तीन लेन एवं अनगड़ा से मुरी तक दो लेन बनाने का उल्लेख था, पर खेद का विषय है कि अभी तक उक्त सड़क का कार्य आरंभ नहीं हो सका है। गड्ढों को भरने तक का काम नहीं हो सका है। ऐसे में बरसात का आगाज होनेवाला है, तो स्थिति भयावह होगी। इसके अलावे दूसरे पत्र में सिल्ली में हो रही बिजली व पानी की समस्याओं का भी उल्लेख करते हुये नियमित करने की मांग की है।