सीएनटी- एसपीटी का ज्यादातर उल्लंघन मिशनरी संस्थाओं ने किया: समीर

जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग
रांची: भाजपा के राज्यसभा सांसद व भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश प्रभारी समीर उरांव ने शनिवार को राज्यपाल से मिलने का उद्देश्य महामहिम को ये बताना था, कि आदिवासी बहुल झारखंड में सीएनटी व एसपीटी एक्ट का सर्वाधिक उल्लंघन मिशनरी संस्थाओं ने किया है। मिशनरीयों द्वारा संचालित स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय, शिक्षण- प्रशिक्षण संस्थान एवं अस्पताल जैसे सेवा कार्यों के नाम पर आदिवासी समाज के लोगो की भूमि सहित गैरमजुरवा भूमि की अवैध बंदोबस्ती कर कब्जा किये गए भूमि में चर्च बनाया गया है। इसकी गहन व्यापक जांच करायी कराते हुए कानून सम्मत कार्रवाई की जाए।
श्री उंराव ने कहा कि सीधे- साधे भोले- भाले आदिवासी भूःरैयतों को उनकी जमीन वापस लौटायी जाय। उरांव ने कहा कि जनजाति पारंपरिक धार्मिक सांस्कृतिक सरना, मसना, जाहेरस्थान, ससनदिरी स्थल, देवीगुड़ी, देशवाली जैसे आस्था और विश्वास से जुड़े धरोहर स्थलों पर जबरन डरा- धमका कर सामूहिक बल प्रयोग कर या स्थानीय प्रशासन के साथ मिलीभगत करके ऐसे स्थलो पर चर्च, गोरोटो आदि का निर्माण कर लिया गया है। इसकी भी व्यापक जांच कर उसे मुक्त करायी जाय।

[URIS id=9499]

 

गुमला विधायक सह मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य शिवशंकर उरांव ने कहा कि आदिवासी बहुल इलाकों ने ऐसे सार्वजनिक चौक, चौराहों या सरकारी भूमि या जंगल पहाड़ पर ईसाइयत के प्रतीक चिन्ह क्रूस आदि गाड़कर कब्जा कर लिया गया है। इन्हें व्यापक अभियान चलाकर प्रशासन द्वारा हटवाया जाय। उन्होंने ऐसे सुनियोजित कृत्य करने वाले दोषियों पर सख्त कानूनी कार्यवाई करने की मांग की है। विधायक रामकुमार पाहन ने कहा कि झारखंड में मिशनरी संस्थाओ द्वारा साजिश के तहत सीधे- साधे आदिवासी समाज के लोगों को बरगलाकर उनको आगे करके पथलगड़ी के प्रारूप को बदलकर अवैध पथलगड़ी करवाया जा रहा है। उक्त संस्थाओं और अफीम माफिया की मिलीभगत से खूंटी, चाईबासा, सिमडेगा जैसे जिलो में अफीम की खेती करवाई जा रही है। ऐसे लोगों पर कार्रवाई की जानी चाहिए। मीडिया वार्ता में विधायक गंगोत्री कुजूर, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक बड़ाईक, प्रदेश महामंत्री बिंदेश्वर उरांव व प्रदेश मंत्री अनु लकड़ा मौजूद थे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More