सिमडेगा: जिले के जलडेगा ब्लॉक के तुरुप डेगा में रविवार को ग्यारह हजार वोल्ट के तार की चपेट में आने से दो मजदूरों ने ऑन द स्पाॅट दम तोड़ दिया। इस बाबत घायल तीन लोगों को वही सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार ये मजदूर बिजली का खंभा लगा रहे थे व इसी क्रम में उपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार से इनका शरीर स्पर्श कर गया।
[URIS id=9499]
मृतकों की पहचान संजय बागे (18) व राधे बड़ाइक राम (20) के रूप में की गई। वहीं घायलों में गोविंद महतो (20), नितेश कुमार (26)व गांधी लोहरा (18) के नाम शामिल है। बतातेे चलें कि श्री गोपी कृष्णा प्राइवेट इंफ्रा लिमिटेड द्वारा गांव में विद्युतीकरण का कार्य हो रहा था। इस बाबत विद्युत विभाग के सहायक अभियंता प्रियंकर पांडे ने बताया कि ठेकेदार द्वारा बगैर शटडाउन लिये काम कराया जा रहा था। अगर शटडाउन लिया जाता तो उक्त तार में बिजली नहीं प्रवाहित होती। उन्होंने पूरे प्रकरण के लिए ठेकेदार को दोषी करार दिया है। घटना के बाद से गांव में कंपनी व ठेकेदार के विरुद्ध व्यापक आक्रोश है। मृतक के परिजनो ने इस मामले में मुआवजे की मांग की है।