झपट्टामार गिरोह का सरगना पुलिस गिरफ्त में, 11 मोबाइल बरामद

जमशेदपुर: प्रदेशभर में इन दिनों झपट्टामार गिरोह का आतंक बढ़ गया है। झपट्टामार गिरोह आये दिन लोगों की गाढ़ी कमाई उड़ा रहे हैं। बैंक या फाइनेंस कंपनी हो या फिर आम चलते-फिरते मुसाफिर इनके टारगेट पर यही होते हैं। आलम ये है कि लोग पैसा या कीमती सामाना लेकर अब घर से निकलने में न सिर्फ कतराने लगे हैं, बल्कि ऐसी घटनाओं से इनका आक्रोश भी बढ़ रहा है। इसी कड़ी में रविवार को जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में बाइक सवार झपट्टामार गिरोह के एक नाबालिग सहित पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में विश्वजीत घोष, सागरचंद्र, विवेक अग्रवाल उर्फ बाबू व राजेश कुमार उर्फ मुनचुन शामिल हैं। इनके पास से छीने हुए 11 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।
[URIS id=9499]

