राज्यपाल से आदिवासी हितों की रक्षा करने की मांग

रांची: भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक रामकुमार पाहन के नेतृत्व में राजभवन जाकर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपा। इस बाबत प्रदेश राज्य की आदिवासी समाज की धार्मिक, सांस्कृतिक, आर्थिक,  सामाजिक और राजनैतिक मुद्दों पर विस्तार से उल्लेख किया गया। भाजपा के आदिवासी नेताओ के द्वारा सभी बिंदुओं पर महामहिम का ध्यान आकृष्ठ कराया।

[URIS id=9499]

 

महामहिम ने भी सभी बिंदुओ पर गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए राज्य सरकार को निर्देशित करने का आश्वसन दिया। इस बाबत राज्यसभा सांसद समीर उरांव, विधायक लक्ष्मण टुडू, शिवशंकर उरांव, गंगोत्री कुजूर, हरेकृष्ण सिंह, अशोक बड़ाईक, बिंदेश्वर उरांव, आशेष बारला, सुनील फकीरा कच्छप, अन्नु लकड़ा, देवकी रानी, नूतन पाहन, अवधेश सिंह चेरो, नकुल तिर्की, भोगन सोरेन, बिरसा पाहन, बिरसा मिंज, रवि मुंडा, अर्जुन मुंडा, कृष्णा भगत, प्रेम बड़ाईक, राजू लकड़ा सहित कई लोग शामिल थे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More