– विस चुनाव पर आजसू की बैठक
रांची: राजधानी के हरमू रोड अंतर्गत आजसू मुख्यालय में विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पहली बार मंथन किया गया। इस बाबत चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की गई। एक-एक विधानसभा पर कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों का फीडबैक लिया गया। यह तय किया गया कि 15 जुलाई तक बूथ स्तरीय समिति की समीक्षोपरांत उसे पुर्नगठित किया जाएगा।
चुनावी तैयारी समिति के सभी सदस्यों को विधानसभा चुनाव की जवाबदेही सौंपी गई है। हर सप्ताह विस की तैयारी का जायजा लेते हुए सदस्यीय बूथ समिति गठित करना है। 3 जुलाई को चिंहित विधानसभा में जाकर पार्टी सुप्रीमों सुदेश महतो बूथ प्रभारियों से सीधा संवाद करेंगे। आज ये बैठक केंद्रीय प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बाबत राजेंद्र मेहता सहित तैयारी समिति के सदस्य विकास राणा, डॉ विनय भरत, प्रो रवि शंकर, पार्वती देवी, अनिता साहू, अंजू देवी, प्रो श्याम मुर्मू, इम्तियाज अहमद नजमी, परमेश्वर महतो, प्रमोद चौरसिया सहित कई लोग मौजूद थे।
[URIS id=9499]
तय किया गया कि 30 जून को हूल दिवस के मौके पर सरकार के पेयजल, स्वच्छता एवं जल संसाधन मंत्री रामचंद्र सहिस ‘‘शहीद नमन यात्रा’’ के क्रम में भोगनाडीह साहेबगंज में, शहीद सिद्धो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शहीद परिवार के वंशजों से मिलेंगे। इसके अलावे वहां के लोगों से संवाद स्थापित करेंगे। एक जुलाई को अखिल झारखंड अनुसूचित जाति महासभा मंत्री रामचंद्र सहिस को सम्मानित करेगी।