गैस कटर से एटीएम काटकर 37 लाख की चोरी

टाटीझरिया में वारदात
हजारीबाग: जिले के टाटीझरिया एनएच 100 पर स्थित एसबीआइ एटीएम से चोरों ने शुक्रवार की रात 37 लाख 9 हज़ार रुपए चुराकर चंपत हो गये। चोरों ने वहां लगे सीसीटीवी कैमरे को भी तोड़ दिया है और डीवीआर मशीन अपने साथ ले गये। इस घटना के बाद टाटीझरिया के थाना प्रभारी देवेन्द्र प्रसाद सिंह मौके पर पहुंचकर मामले की पड़ताल में जुट गये हैं।
[URIS id=9499]


