गिरिडीह: डीसी से मिला जेवीएम प्रतिनिधिमंडल

गिरिडीह: जिले में बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा जैसे मुद्दों को लेकर शुक्रवार को जिला अध्यक्ष महेश राम के नेतृत्व में पार्टी नेताओं का एक शिष्टमंडल उपायुक्त राजेश कुमार पाठक से मिलकर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। मौके पर लक्ष्मण स्वर्णकार, चुन्नू कांत, गुरु सहाय महतो, सुमन कुमार अजय रंजन, नवीन सिन्हा, हाजी सिराज इमाम, आसमा खातून, टेको रविदास, नागेश्वर दास आदि मौजूद थे। इन्होंने बताया गया गिरिडीह में बिजली की दशा बेहद खराब है। वहीं पेयजल की स्थिति भी बदतर होती जा रही है। इधर पूरे जिले में शिक्षा की स्थिति भी बदहाल है। वहीं किसानों को समय पर बीज उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। इन्हीं सब मुद्दों को लेकर जेवीएम ने मोर्चा खोल दिया है। अगर जल्द इस दिशा में सुधार नहीं होता है तो जेवीएम आंदोलन को बाध्य होगी।

[URIS id=9499]

 

मौके पर झाविमो नेताओं ने कहा कि शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण इलाके तक जिले में बिजली की स्थिति काफी दयनीय बनी हुई है। लोड शेंडिंग की कोई समय सीमा निर्धारित नही है। कहा गया कि मरम्मत के नाम पर पांच से छः घंटे बिजली गुल रहती है। यही हाल पानी की है। नगर निगम पानी आपूर्ति में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। विभिन्न क्षेत्रों में रोजाना पानी के लिए आंदोलन हो रहा है। 75 प्रतिशत चांपानल बेकार पड़े है। स्वास्थ्य विभाग का हाल भी बेहाल है। सदर अस्पताल पर हर माह लाखों खर्च हो रहा है पर यह मात्र रेफर अस्पताल बना हुआ है।
यहां किसी भी बीमारी की समुचित व्यवस्था नहीं है। शिष्टमंडल ने चैताडीह स्थित मातृ शिशु कल्याण केंद्र की ओर भी डीसी का ध्यान आकृष्ट कराया। कहा गया कि यह केन्द्र जच्चा बच्चा की मौत स्थली बनी हुई है। चिकित्सकों व नर्स की लापरवाही के कारण बेगुनाह मासूमों की जान जा रही है। शिक्षा विभाग की स्थिति भी दयनीय है। जून माह के अंत तक भी सरकारी विद्यालयों में किताब उपलब्ध नहीं हो पाया है। यह विभागीय उदासीनता नहीं तो और क्या है। निजी विद्यालयों में फीस बढ़ोतरी को लेकर केवल जांच कमेटी बनायी जा रही है, कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं हो रहा है।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More