मंत्री सहिस पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को किया नमन

रांची: आजसू विधायक व जल संसाधन व पेयजल स्वच्छता मंत्री रामचंद्र सहिस शुक्रवार को बिरसा मुंडा के गांव उलिहातू पंहुचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया। उन्होंने बिरसा के वंशजो व ग्रामीणों से बातचीत कर आश्वस्त किया, कि हमारी पार्टी वीर सपूतों के बलिदान को लेकर हमेशा संवेदनशील रही है व विकास को लेकर हर समस्याओं को जड़ से समाप्त करने के लिए कृतसंल्पित है।
गांव के लोगों ने सिंचाई और पेयजल के साधन मुहैया कराने के लिए मंत्री का ध्यान खींचा, तो मंत्री ने आश्वासन दिया कि सरकार इन सुविधाओं पर जल्द ध्यान देगी। उन्होंने कहा कि झारखंड के वीर सपूतों के सपने साकार हों, यह सरकार की प्राथमिकता है। बिरसा मुंडा का उलगुलान हम भूल नहीं सकते, इसलिए आज भी हम सभी के लिए प्रेरणा हैं।
[URIS id=9499]

