यौन उत्पीड़न प्रकरण: विधायक प्रदीप यादव पर गिरफ्तारी की तलवार

वारंट पर फैसला सुरक्षित रखा अदालत ने
देवघर/रांची: यौन उत्पीड़न प्रकरण पर झाविमों विधायक प्रदीप यादव पर गिरफ्तारी का ख़तरा मंडराने लगा है। शुक्रवार को पुलिस ने छानबीन के क्रम में मामले को सच पाने के बाद अदालत से उनके गिरफ्तारी का वारंट निर्गत करने की मांग की। मामले पर कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है, ऐसे में वारंट मिलने के बाद विधायक की गिरफ्तारी कभी भी हो सकती है।
गौरतलब है कि पूरा मामला लोकसभा चुनाव के दौरान घटित हुआ था। 3 मई को जेवीएम की महिला नेत्री ने प्रदीप यादव पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए देवघर महिला थाना में मामला दर्ज कराया था व इसके बाद 29 मई को विधायक को पार्टी महासचिव पद से इस्तीफा देना पड़ा। महिला नेत्री का आरोप है कि 20 अप्रैल को देवघर के मोहनपुर में महागठबंधन के सम्मेलन में शामिल होने के बाद प्रदीप यादव ने उन्हें फोन कर होटल बुलाया, जहां उनके साथ गलत काम किया। इससे पहले कोर्ट ने 18 जून को प्रदीप यादव की अग्रिम ज़मानत याचिका को ख़ारिज कर दिया था। 13 जून को उन्होंने साइबर थाना में अपना पक्ष रखा था।
[URIS id=9499]
प्रदीप इसे बता रहे राजनीतिक साज़िश
अपने ऊपर लगे सभी आरोप को सिरे से ख़ारिज करते हुए विधायक प्रदीप यादव कहते हैं, कि ये रजनीतिक कुचक्र उन्हें बदनाम करने के लिए रचे गये हैं। उन्होंने पूरे प्रकरण पर उच्चस्तरीय व निष्पक्ष एजेंसी से जांच कराने की मांग की है। उन्होंने देवघर के मुकेश पाठक को निशिकांत दुबे का करीबी बताते हुए, षड्यंत्र का मुख्य कर्ताधर्ता बताया। बता दें कि प्रदीप यादव इस बार महागठबंधन के प्रत्याशी के तौर पर गोड्डा सीट से लोकसभा चुनाव लड़े, लेकिन बीजेपी के निशिकांत दुबे से हार गये। वर्तनाम में वे पोड़ैयाहाट से जेवीएम के विधायक हैं।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More