सीसीएल में ‘स्वच्छता एक संकल्पन’ पर कार्यशाला

रांची: स्वच्छ भारत अभियान में कर्मियों की भागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सेंट्रल कोलफील्ड लिमिटेड (सीसीएल) द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा 2019 के अंतर्गत‍ गुरुवार को ‘’विचार मंच’’ में ‘’स्वच्छता एक संकल्प ’’ विषय पर कार्याशाला आहूत किया गया। इस बाबत महाप्रबंधक (अधिकारी स्थापना) एके सिंह ने मौजूद कर्मियों को स्वच्छता की ‘शपथ’ दिलायी। मुख्य वक्ता मालविका शर्मा ने कहा कि पीपीटी के माध्यम से स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हमें इसका आगाज खुद करना चाहिए।

[URIS id=9499]

इस मौके पर वहां मौजूद कर्मियों के बीच स्वच्छता से संबंधित क्वीज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस बाबत सभी ने अपने विचार रखे। कार्यशाला के दौरान डीएवी स्कूल, गांधीनगर द्वारा स्वच्छता भारत पर एक प्रेरित लघु नाटिका प्रस्तुत की गई। मौके पर मुख्य प्रबंधक (सीएसआर) रत्नेश श्रीवास्तव, केएल सुंदर, निकिता भदानी, प्रवीण कुमार सहित कई लोग मौजूद थे। गौरतलब हो कि बुधवार को सीसीएल द्वारा बाजार टांड, बीआईटी मेसरा, रांची में आमजन के बीच 700 कपड़ों के थैले का वितरण करते हुये प्लास्टिक के थैले को बंद करने का संदेश दिया गया।
85 मरीजों का निःशुल्क इलाज: गुरुवार को स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत सीसीएल के कांके रोड स्थित गांधीनगर अस्पताल में यशोदा अस्पताल, हैदराबाद के प्रसिद्ध विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ पीके कुचलाकांति (कार्डियोलॉजिस्ट) ने 85 मरीजों का निःशुल्क इलाज किया। उन्होंने इस बाबत हृदय रोग से बचने के उपाय व लक्षण की जानकारी भी दी।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More