अवैध खनन के खिलाफ मारे छापा: उपायुक्त

रांची: उपायुक्त राय महिमापत रे ने गुरुवार को जिला खनन पदाधिकारी रवि कुमार द्वारा अवैध खनन पर कार्रवाई का प्रतिवेदन देने के बाद इस बाबत इसके विरोध में छापेमारी करने का निर्देश दिया है। आज हुई जिला टास्क फोर्स खनन समिति की बैठक में उन्होंने अपर जिला दंडाधिकारी, विधि- व्यवस्था, रांची को पुलिस बल उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इस बाबत उपायुक्त ने जिले के बंदोबस्त बालूघाट, जिसकी समयावधि समाप्त हो चुकी है, उसे जेएसएमडीसी से चलाने के लिए संबंधित पदाधिकारियों द्वारा अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) उपलब्ध कराने के अलावे अवैध बालू स्टाॅक पर ऑक्शन कराने का भी जिला खनन पदाधिकारी को निर्देश दिया।
[URIS id=9499]

