टेलीकान्फ्रेंसिंग में डीडीसी ने दिया लोगों के जवाब

– पूछे गये तालाब गहरीकरण, पुल-पुलिया, सड़क, इको टूरिज्म पर सवाल
हजारीबाग: प्रत्येक सप्ताह के बुधवार व शनिवार कार्यदिवस को आयोजित होने वाले टेलीकान्फ्रेंसिंग कार्यक्रम की कड़ी में 26 जून बुधवार को कंपोजिट कंट्रोल रूम में विकास से संबंधित टेलीकान्फ्रेंसिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर लोेगों के लगभग दो दर्जन फोन काॅल का जवाब उप विकास आयुक्त विजया जाधव ने दिया।
मौके पर लोगों ने तालाब गहरीकरण, पुल-पुलिया, सड़क निर्माण, ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत समस्या, अवैध खनन, नदी के अतिक्रमण, हैंडपम्प मरम्मति, इको टूरिज्म विकसित करने आदि को लेकर कई प्रश्न किये। इनमें रामकिशुन साव, चलकुशा ने सड़क समस्या, राजेन्द्र कुमार बरकट्ठा ने सरकारी भूमि पर छज्जा निकालने, ग्राम कचिया चुरचू रोड के इस्लाम अंसारी ने क्षेत्र में हाई वोल्टेज आने से विद्युत बाधित, ईको कल्ब के मृत्युंजय यादव ने इको टूरिज्य को बढ़ावा देने की मांग की।

[URIS id=9499]

इस बाबत चरही के रामसेवक प्रसाद ने गोमिया रोड पर निर्मित पुल तक पहुंच पथ निर्माण, बरकट्ठा के अजित साव ने पेयजल समस्या, इचाक के हीरालाल ने ग्राम डाडी घाघर में सड़क, पुलिया, विद्युत सहित विकास योजनाओं की पहुंच नहीं होने, बरकट्ठा के गुलाटी प्रसाद ने तालाब के गहरीकरण, सलगांवा कटकमदाग के रवि कुमार ने गोंदा नदी के अतिक्रमण व गंदगी, सदर के अवधेश कुमार ने कोनार नदी पर पुल निर्माण संबंधी जानकारी, डिपूगढ़ा के अरविंद मेहता ने झरना क्षेत्र में अवैध पत्थर खनन, डाडीघार ईचाक के जानकी प्रसाद ने तालाब गहरीकरण सहित कई लोगों ने अपनी-अपनी समस्याओं और जिज्ञासों से उप विकास आयुक्त को अवगत कराया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त ने बारी-बारी से सभी समस्याओं को सुना व उनके प्रश्नों का उत्तर देते हुए समस्याओं के निदान के निर्देश दिए। डीडीसी ने कहा कि लोगों की उत्सुकता एक अच्छा संकेत है। उन्होंने भरोसा दिया कि सभी शिकायतों व समस्याओं को निबटारा ससमय होगा।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More