जेसीबी-हाइवा जलाने वाले अपराधी पुलिस गिरफ्त में

चाईबासा। बीते छहः जून को पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा जिले में बालू घाट पर एक जेसीबी सहित दो हाइवा जलाने वाले दो अपराधियों बिरसा भुइयां व रोशन भुइयां को पुलिस ने दबोच लिया है। इनके पास से टूटा देशी पिस्टल, दो जिंदा गोली, एक मोबाइल सहित एक पिट्ठू बरामद किया गया है। एसपी इंद्रजीत महथा ने बुधवार को इस बाबत खुलासा किया कि गुप्त सूचना के आधार पर दोनों अपराधियों को पकड़ा गया है। अपराधियों ने पुछताछ में अपनी संलिप्तता स्वीकार ली है, जिसके बाद इन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

[URIS id=9499]

 

पता चला था कि दो अपराधी गोयराबेड़ा के आगे घने जंगल में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में पहुंचने वाले हैं। इस बाबत एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी व सीआरपीएफ 174 बटालियन के सहायक समादेष्टा सुरेंद्र कुमार यादव के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम का गठन किया गया व फिर दोनों को पकड़ लिया गया।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More