झारखंड का अपमान करने का अधिकार किसी को नही: नरेंद्र मोदी

सरायकेला माॅब लिंचिंग प्रकरण: दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा
नई दिल्ली/रांची: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को सरायकेला में हुई माॅब लिचिंग प्रकरण निःसंदेह पीड़ादायक है व मैं मर्माहत हूं। दूसरे भी इसे लेकर दुखी हैं, लेकिन इस घटना को लेकर पूरे झारखंड को बदनाम करना कहीं से उचित नहीं है। कुछ लोग प्रदेश को लिंचिंग का केंद्र कह रहे हैं, जो सरासर गलत है और किसी को भी राज्य को बदनाम करने का कोई अधिकार नहीं है। प्रधानमंत्री बुधवार को लोकसभा में इस घटना का जिक्र कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आरोपियों को किसी भी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा।
पीएम ने कहा कि इस प्रकरण पर पूरा देश एक है और हम सबों का ये दायित्व है, कि अपनी जवाबदेही ईमानदारी से निभाएं।, देश के हर नागरिक के सुरक्षा की गारंटी हमारा दायित्व है। प्रधानमंत्री ने कहा कि मानवता के प्रति हमारी संवेदनशीलता हमारी जिम्मेदारी है। सबका साथ, सबका विकास के मंत्र को लेकर हम 2014 में चले थे, लेकिन इन पांच सालों में जनता ने इसमें एक और बात सबका विश्वास जोड़ दी है।

[URIS id=9499]

 

राजनीतिक चश्मा उतारें गुलाम नबी
पीएम ने कहा कि कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद को राजनीतिक चश्मा उतारकर देखना चाहिए, इसके बाद जो तस्वीरें उन्हें धुंधली नजर आ रही हैं, वे स्वतः उज्जवल भविष्य के रुप में परिणत हो जाएंगी। मोदी ने इस दौराना आजाद को गालिब का एक शेयर सुनाते हुए कहा कि ताउम्र गालिब ये भूल करता रहा… धूल चेहरे पर थी… आईना साफ करता रहा। उन्होंने कहा कि ये चीजें जब भी अखबार में आती हैं, तो मुझे पीड़ा होती है व मैं मीटिंग में आक्रोश व्यक्त करता हूं।
क्या थी घटना
सरायकेला थाना क्षेत्र के धातकीडीह में खरसावां के कदमडीहा के रहने वाले तबरेज की शनिवार को मौत हो गई थी। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि चोरी का आरोप लगाकर 17 जून की रात तबरेज अंसारी (24 वर्ष) को भीड़ ने पकड़कर बेरहमी से पीटा था। उससे जय श्री राम के नारे लगवाए। चोरी का आरोप लगाकर आक्रोशित भीड़ ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद शुरू हुई पुलिस की लापरवाही। शरीर में कई जगह गंभीर चोट के बावजूद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराने की बजाय पुलिस ने जेल भेज दिया। जेल में भी उसका ठीक से इलाज नहीं हुआ और उसकी मौत हो गई।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More