दुष्कर्म पीड़िता से बयान लेने पहुंची कल्याणी शरण

रांची: बीते दो दिनों पूर्व राजधानी के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के अल्कापुरी में हुये सामूहिक दुष्कर्म का एक मामला प्रकाश में आया है। इस बाबत पूरे मामले के बारे में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कल्याणी शरण ने पीड़िता से मिलकर दुष्कर्मियों के नाम पूछे। पीड़िता ने बताया कि बादल व सोनू को पुलिस ने पकड़ लिया है और वे अभी जेल में हैं, लेकिन गोलू, निखिल व शुभम ये तीनों अभी भी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आये हैं। आयोगाध्यक्ष ने पीड़िता से प्रेमाश्रेय के बारे में भी काफी पूछताछ की। पीड़िता से उनके मां व पिता के बारे में भी पूछा गया, लेकिन उसने सिर्फ यही बताया, कि माँ और पिता के बारे में भी पूछा, पीड़िता ने बताया की जब वो सीडब्लूसी में थी, तो आये थे। इसके बाद नहीं आये हैं।

[URIS id=9499]

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More