कृषि मंत्री से मिले भाजयुमो उपाध्यक्ष, सौंपा ज्ञापन

डुमरी : कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से भाजयुमो नेता उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ने उनके आवास में मुलाकात कर डुमरी विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराते हुए पत्र सौंपा। पत्र में डुमरी विधानसभा क्षेत्र में पानी की कमी के कारण हजारों एकड़ जमीन बंजर पड़ी रहने तथा कोल्ड हाउस नहीं रहने से दो माह में ही सब्जियों सड़ जाने से हो रही परेशानियों का उल्लेख किया।
उन्होंने लिखा है कि डुमरी प्रखंड के पारसनाथ पुत्रीगढ़ सीतानाला तथा नावाडीह प्रखंड के खरपिटो जमुनिया पानी नाला में सालों भर पानी बहता है । परंतु पानी की ठहराव नहीं होने के कारण पानी बह जाता है और आसपास क्षेत्र के कई पंचायतों के लोग पानी के अभाव में ना पीने का पानी और ना ही कृषि के लिए पानी नियमित रूप से मिलती हैं । दोनों स्थल पर पानी ठहराव हेतु बड़ी-बड़ी दो चेक डैम बनाने की मांग के साथ उन्होंने यह भी अवगत कराया है कि दोनों जगह बड़ी डैम बनने से पर्याप्त मात्रा में पानी जमा हो सकती है और उससे बिजली प्लांट लगाकर बिजली उत्पन्न हो सकती है। इससे यहां कई पंचायतों के किसानों को खेती करने हेतु पानी मुहैया होने पर कृषि से एवं पावर प्लांट बनने से दो तरह की रोजगार का साधन हो सकता है। साथ ही उन्होंने दोनों प्रखंडों में कोल्ड स्टोर बनाने की मांग की है ताकि यहां के किसानों को अपनी सब्जियां सुरक्षित स्थान पर रख सके ताकि उनकी मेहनत से उगाई गई सब्जी बर्बाद ना हो ।


