सुदूर गांव तक जाकर सेवा का अवसर मिलेगा: उषा पाण्डेय

मिला राज्य मंत्री का दर्जा
रांची: समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्षा उषा पांडेय को आज राज्यमंत्री का दर्जा मिला। गली मोहल्ले से राजनीति की शुरुआत करने वाली उषा पांडेय बताती हैं कि राजनीति में आना उनके बचपन का सपना था अब राज्यमंत्री बनकर वो राज्य के वांक्षित बच्चों, महिलाओं और गरीबों सभी का सपना पूरा करेंगी। वर्तमान में वो समाज कल्याण बोर्ड में भी अपना योगदान दे रहीं।
[URIS id=9499]
समाज कल्याण बोर्ड की उपलब्धियों को कौन नहीं जानता है। बच्चें और महिलाओ की समस्याओं के त्वरित निष्पादन के लिए जाना जाता है। बातचीत के दौरान उषा पांडेय ने कहा कि जब उन्होंने समाज कल्याण बोर्ड का पदभार संभाला था तब बोर्ड में काफी कमियां थी, लोग उस संस्थान के बारे में जानते भी नहीं थे। उन्होंने आज समाज कल्याण बोर्ड को जन- जन तक पहुंचाने में काफी मेहनत की है और आज राज्यमंत्री बनकर वो सुदूर से सुदूर इलाकों तक जाकर तेजी से अपने सपने और लोगों की जरूरतों को पूरा करेंगी। उन्होंने कहा कि अब अंतिम लोगों तक पहुंचना आसान होगा। उन्होंने इसके लिए भाजपा का आभार व्यक्त किया है।
यह भी पढ़ें:
https://samridhjharkhand.com/bjps-golden-age-supreme-court-rest-shivraj-singh-chauhan


