33 लाख की ठगी करने वाले दो शातिर पुलिस की गिरफ्त में

डेटिंग साइट के जरिए सेना के अधिकारी को बनाया निशाना
रांची: सोमवार को साइबर थाना के पुलिसकर्मियों को एक बड़ी सफलता हाथ लगी, जब उसने 33 लाख रुपये की ठगी करनेवाले दो साइबर शातिरों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें से एक को दिल्ली और दूसरे को रांची के खेल गांव से दबोचा गया है। इन्होंने एस्कॉर्ट सर्विस की साइट स्कॉक्का और लोकेंटो के जरिए कर्नल रैंक के अधिकारी नितिन कुमार सिंह से ठगी की थी। इस बाबत डीजीपी केएन चौबे से विस्तार से पूरे मामले की जानकारी मीडिया वार्ता के दौरान दी।
आरोपियों को रांची लाये जाने की सूचना के बाद खुद प्रदेश के डीजीपी पहले साइबर थाना पंहुचकर पूरे मामले की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि दोनों शातिर जम्मू कश्मीर, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, झारखंड, बिहार सहित कई राज्यों की भाषा में कॉल सेंटर चलाकर ठगी का धंधा चला रहे थे। इन अपराधियों के पास से पुलिस ने 76 पैन कार्ड, 78 एटीएम कार्ड, विभिन्न नामों के एक ही व्यक्ति के 89 वोटर आईडी कार्ड सहित 24 सिम कार्ड, 14 मोबाइल, एक लैपटॉप, एक कार और स्कूटी बरामद किया है। इनके उपर साईबर थाना में कांड सं0-10/19 दिनांक 01.04.19 कि अंतर्गत धारा-419/420/468 भादवि व 66 सीडीआइटी एक्ट दर्ज किया गया है। इससे पूर्व मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक, साईबर क्राईम के दिशा- निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक सह थाना प्रभारी, सुमित प्रसाद के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था। इन्होंने दिल्ली क्राईम ब्रांच के सहयोग से एक शातिर को गिरफ्तार कर लिया।

[URIS id=9499]

 

पुलिसिया गिरफ्त में आये शातिर अपराधी अमित दिवान ने अपना अपराध स्वीकार करते हुये कई जगहों पर चलाये जा रहे काॅल सेंटर के माध्यम से ठगी का खुलासा किया है। इन्होंने बताया कि ये कई सालों से ये धंधा करते आ रहे हैं। उसी के निशानदेही पर दूसरे अपराधी बृजमोहन प्रसाद को खेलगांव के पास से दबोच लिया गया। इसने बताया कि बृजमोहन उर्फ रमण कुमार जो यूपी के अलईया गांव का रहने वाला है और फिलहाल शिवपाल सिंह के नाम से खेलगांव, रांची में रहकर इसका सहयोग करता था। इसके घर से पुलिस ने कई एटीएम, वोटर कार्ड आइडी व पैन कार्ड के साथ- साथ कागजात बरामद किये हैं। इस मौके पर मुरारीलाल मीणा, अपर पुलिस महानिदेशक अभियान तथा आशीष बत्रा मौजूद थे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More