आमरण अनशन हेतु राजभवन जा रहीं एएनएम- जीएनएम को पुलिस ने रोका

जमकर हुई धक्का- मुक्की
रांची: झारखंड राज्य एनआरएचएम, अनुबंध कर्मचारी संघ के बैनर तले प्रदेश भर के एएनएम- जीएनएम धरने पर हैं और इसी बाबत उन्होंने सोमवार का मुख्यमंत्री आवास के समक्ष आमरण अनशन करने का मन बनाया। पुलिस ने इनके प्रयास को बिफल कर दिया और राजभवन के सामने ही रोक दिया। इससे तिलमिलाई महिलाओं ने बैरिकेटिंग तोड़ दी, जिसके बाद पुलिस के साथ इनकी जोरदार धक्का- मुक्की भी हुई। महिला कर्मचारियों ने कोतवाली थाना प्रभारी श्याम आनंद मंडल पर दुव्र्यवहार करने व अपशब्द कहने का आरोप लगाया है।
[URIS id=9499]


