सरिया (गिरिडीह): रविवार की दोपहर 11 बजे हजारीबाग रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो पर आरपीएफ के कैंपिंग स्टाफ ने 20 वर्षीय एक महिला को संदिग्ध अवस्था में देखा। महिला के गोद में 2 माह का एक बच्चा था। पूछताछ के क्रम में उसने अपना नाम तबस्सुम परवीन, पति फिरोज अंसारी, ग्राम भंडारा, थाना व जिला कोडरमा बताया। उसने कहा कि अपने पति, सास- ससुर व ननद के द्वारा बराबर प्रताड़ित किया जाता रहा है, तो तंग आकर शुक्रवार को वह अपने ससुराल से गुस्सा में निकल गई।
[URIS id=9499]
किसी ट्रेन से हजारीबाग रोड स्टेशन आ गई व फिर बीते 2 दिनों से इधर- उधर भटक रही थी। इस पर आरपीएफ बल सदस्यों द्वारा उसे समझा- बुझाकर हजारीबाग रोड आरपीएफ पोस्ट लाया गया। जहां उसे भोजन- पानी कराया गया। वहीं कोडरमा जिला के डोमचांच थाना क्षेत्र के बगरीडीह गांव निवासी उसकी मां रिजवाना खातून पिता कासीम अली को सूचना दी गई। जहां से उक्त महिला के मां, भाई, गांव के मुखिया व अन्य लोग हजारीबाग रेलवे स्टेशन पहुंचे। परिजनों ने बताया कि तब्सुम प्रवीण बीते 2 दिनों से गायब थी। जिसे कोडरमा पुलिस तथा परिवार के अन्य लोग भी खोज रहे थे। वहीं आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी पंकज कुमार ने उक्त महिला से संबंधित सूचना कोडरमा थाना को दिया। इसके पश्चात उसके घर वालों की कॉंसिलिंग उक्त महिला (तब्सुम) व बच्चे को मां रिजवाना खातून, भाई व उपरोक्त गवाहों के बीच सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने आरपीएफ को बधाई दी।