अशोका रिसोर्ट में भोजपुरी फिल्म की शूटिंग

बगोदर: भोजपुरी फिल्म देवरा सुपरस्टार फिल्म के गाने के बोल की शूटिंग बगोदर के औरा स्थित मार्गीय सुविधा केंद्र अशोका रिसोर्ट में की गई। इस दौरान फिल्म में एक गाने की बोल की शूटिंग की गई। फिल्म निर्माता प्रेमचंद साहू ने बताया कि फिल्म देवरा सुपरस्टार तैयार हो चुका है, जो अक्टूबर माह में रिलीज होगी। फिल्म सामाजिक दृष्टिकोण से फिल्माया गया है वही फिल्म में झारखंड के विभिन्न हिस्सों में हुई शूटिंग को दिखलाया गया है, ताकि देशभर में झारखंड के क्षेत्रों की पहचान हो सके। वहीं झारखंड के युवाओं को कला के प्रति गंभीर हैं, तो फिल्म इंडस्ट्री में अपना योगदान देने की अपील की है। श्री साहू ने बताया कि आगामी फिल्म मेरा भारत बनाया जाएगा, जिसमें फिल्म अभिनेता अजय देवगन की भूमिका होगी। आज की शूटिंग में मुख्य रूप से फिल्म अभिनेत्री रितिका शामिल हुईं, जो रांची की हैं। मौके पर फिल्म अभिनेता संजय सिंह, डांस डायरेक्टर अर्जुन चौधरी सहयोगी रमेश यादव, समेत अन्य लोगों की भागीदारी रही। इस बाबत शूटिंग को देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ लगी रही।
[URIS id=9499]

