गढ़वा: हत्या व लूटकांड का खुलासा, महिला सहित पांच धराए

गढ़वा: पलामू प्रमंडल अंतर्गत गढ़वा के नगर उंटारी पुलिस ने शनिवार को बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए एक हत्याकांड समेत दो लूटकांड का खुलासा करते हुए महिला सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। लूटकांड में शामिल अपराधियों के पास से पुलिस ने देसी कट्टा सहित गोली बरामद की है, जब कि हत्याकांड में शामिल आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार बरामद किये गये हैं।
यह भी पढ़ें:

https://samridhjharkhand.com/btech-student-arrested-reveals-nirbhaya-case

बता दें कि खरौंधी पुलिस द्वासरा बीते दिनों तोरेलावा निवासी हीरा महतो की हत्याकांड का उदभेदन कर दिया है। महतो की हत्या जमीन विवाद के चलते उसी के मंझले भाई उदय मेहता, पत्नी हृदया देवी, पुत्र लवकुश, पतोहू सुनीता देवी सहित कई लोगों ने मिलकर कुल्हाड़ी, खुरपी व सबल से मारकर की थी। पुलिस ने सभी आरोपियों को शनिवार की सुबह राजी बस स्टैंड से दबोच लिया। पुलिस द्वारा इस कांड में उपयोग किये गये सभी हथियार भी बरामद कर लिये हैं।

[URIS id=9499]

इसके अलावे पुलिस ने इंडेन गैस गोदाम व पेट्रोल पंप लूटकांड में छोटू रंगसाज के दो गुर्गे सुहैल खां उर्फ सोनू खां वं पप्पू खां उर्फ शाहिद अली को गिरफ्तार किया है। इस बाबत श्री बंशीधर नगर (नगर उंटारी) के हरिओम इंडेन गैस गोदाम सहित गढ़वा के लगमा में पेट्रोल पंप लूटकांड का खुलासा हो गया है।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More