सीपीआई की बैठक में सांगठनिक- राजनीतिक प्रस्ताव पारित

30 जून को जनसमस्याओं को लेकर अलर्बट एक्का चौक पर प्रदर्शन
रांची: कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया रांची जिला परिषद की बैठक में आज कई सांगठनिक व राजनैतिक प्रस्ताव पारित किये गये, जिसकी अध्यक्षता सूबेदार राम व संचालन जिला सचिव अजय कुमार सिंह ने किया। पर्यवेक्षक के तौर पर राज्य सहायक सचिव महेंद्र पाठक मौजूद थे। इस बाबत बिहार में चमकी बुखार के कारण हुई बच्चों की मौत पर शोक संवेदना व्यक्त करने के बाद बिहार सरकार व सीएम नीतीश कुमार पर मामले की अनदेखी का आरोप लगाया गया। बैठक में आगामी 30 जून को राजधानी में बिजली- पानी के गहराते संकट व बेलगाम बढ़ती महंगाई के खिलाफ अल्बर्ट एक्का चौक पर प्रदर्शन करने का फैसला लिया गया है। इस बाबत किसानों की समस्या को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल रांची उपायुक्त से मुलाकात करेगा।
यह भी पढ़ें:

https://samridhjharkhand.com/pm-ujjwala-scheme-14-lakh-beneficiaries-will-get-gas

बैठक में संगठन का विस्तार करते हुये जिला समिति में नए लोगों को जगह दी गई। पार्टी को सुचारू रूप से चलाने हेतु कई उप- समितियों का गठन करते हुये इसमें छात्र- नौजवान, महिला, अल्पसंख्यक, आदिवासी, दलित, संस्कृति पार्टी शिक्षा, ट्रेड यूनियन व अन्य लोगों को शामिल किया गया। बैठक में प्रस्ताव लिया गया कि बिहार महिला प्रसार पदाधिकारी सेवा नियमावली 2008 को लागू करते हुए झारखंड महिला प्रसार पदाधिकारी की सेवा नियमित की जाए। इस मामले में बने झारखंड में बने नए नियमावली को रद्द किया जाए। बैठक में अजय सिंह, फरजाना फारूकी, सूबेदार राम, ललन सिंह, सुनील कुमार साह, इशहाक अंसारी, प्रिया प्रवीण, उमा देवी, लक्ष्मी लोहरा, उमेश नजीर समेत कई लोग शामिल थे।

[URIS id=9499]

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More