हजारीबाग: बड़कागांव थाना क्षेत्र स्थित रविंद्रनाथ इंटर कॉलेज के पास चार नकाबपोष अज्ञात अपराधियों ने गुरुवार को दिन- दहाड़े गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी। दो बाइक पर आए चार अपराधियों ने आराम से वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गये। घटना की सूचना पाकर पंहुची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
[URIS id=9499]
पुलिस ने घटनास्थल से एक पिस्टल बरामद की है। मृतक युवक की पहचान अमिताभ चौधरी उर्फ ओमी (38) के रूप में की गई है, जो एक आपराधिक छवि वाला व्यक्ति था। पुलिस का कहना है कि उसपर हत्या का आरोप भी लग चुके हैं। उसके हत्या की वजह फिलहाल स्पष्ट नही है, लेकिन जांच के बाद ही इसका खुलासा हो सकेगा। अमिताभ सोमवार को सुबह में रविंद्रनाथ इंटर कॉलेज के पास एक गली में गया था, वहां किसी दुकान से सामान खरीद रहा था। इसी दौरान दो बाइक पर आये चार नकाबपोष लोगों ने अमिताभ पर तीन गोलियां चलायी, जो अमिताभ के सीने और सिर में लगी। अमिताभ की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।