मधु कोड़ा की संपत्ति सील, जमीन पर ईडी का कब्‍जा

चाईबासा: आय से अधिक संपत्ति मामले में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा के रांची के मेसरा इलाके की करीब एक एकड़ जमीन पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कब्जा कर लिया है। यहां कोड़ा के दो प्लॉट हैं, जिसे कब्जे में लिया गया है। इनमें से कोड़ा के करीबी विनोद सिन्हा के भाई सुनील सिन्हा की चार प्रॉपर्टी भी शामिल हैं। गौरतलब है कि ईडी कोड़ा की आय से अधिक संपत्ति मामले में पड़ताल कर रही है।

[URIS id=9499]

गौरतलब हो कि इनमें 1.22 एकड़ के दो प्लॉट, 45 व 40 डिसमिल के दो प्लॉट शामिल हैं। जानकारी के अनुसार चाइबासा में और 9 संपत्तियों को जल्द ही अटैच किया जा सकता है। गौरतलब हो कि कोड़ा जब मुख्यमंत्री बने तो वे निर्दलीय विधायक थे। इसके पूर्व भाजपा की टिकट पर जीतकर बाबूलाल मरांडी सरकार में उन्हें मंत्री बनने का मौका मिला था। बाद में 2005 में भाजपा ने उन्हें टिकट देने से इन्कार कर दिया और इसके बावजूद कोड़ा निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर जीत गए।
यह भी पढ़ें: चमकी बुखार को लेकर झारखंड हाई अलर्ट पर
विधायक बनने के बाद अर्जुन मुंडा की सरकार बनने में कोड़ा की भूमिका रही और सरकार गिराने में भी। इसके बाद जो हुआ, उसका पूरा देश गवाह बना। देश में पहली बार कोई अकेला विधायक चालबाजी से मुख्यमंत्री बनने में सफल रहा। इसके अलावे सबसे कम उम्र में भी सीएम बनने वाले वे पहले विधायक थे। इसके अलावे बतौर सीएम वे आपराधिक कृत्य में जेल जाने का रिर्काड भी बना चुके हैं। सजा पाने के बाद चुनाव से डिबार होनेवाले भी ये पहले सीएम रहे हैं।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More