गिरिडीह: अहिल्यापुर थाना अंतर्गत बुधुडीह गांव में बुधवार तड़के सुबह चोरी करने आये युवकों को ग्रामीणों ने जमकर पीटा। एक युवक की पीट- पीटकर हत्या कर दी गई, जबकि तीन अन्य चोरों ग्रामीणों की पिटाई से घायल हो गए। इस बाबत सूचना देने पर पंहुची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए गांडेय राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया है।
[URIS id=9499]
पुलिस का कहना है कि मृतक का नाम मोहम्मद सलीम है, जो तिसरी थाना क्षेत्र का निवासी है। घायलों में तिसरी थाना क्षेत्र के बुराही गांव निवासी मोहम्मद इजराइल, बुधुडीह निवासी पोखर महतो और संजय यादव शामिल है। पुलिस के अनुसार चारों सुबह करीब तीन बजे बुधुडीह चौक स्थित एक कपड़ा दुकान में चोरी करने पहुंचे थे। इस दौरान ग्रामीणों की नजर इन पर पड़ गई। ग्रामीण जैसे ही मौके पर पहुंचे तो सलीम नीचे कूदकर घायल हो गया, लिहाजा ग्रामीणों ने इने पीटकर मार डाला।