दुर्घटना में स्कूटी सवार युवती की मौत

रांची: ओरमांझी थाना अंतर्गत इरबा में राष्ट्रीय राजमार्ग 33 के पास बुधवार सुबह एक अज्ञात वाहन द्वारा स्कूटी सवार दो युवतियों को धक्का मार दिया, जिससे मौके पर ही एक युवती की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि गंभीर तौर पर घायल दूसरी युवती को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों युवतियां ओरिएंट क्राफ्ट में नौकरी करती हैं व रात को काम करने के बाद स्कूटी से अपने घर लौट रही थीं। इसी बाबत पीछे से किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।
[URIS id=9499]



