रांची: राजधानी के रातू थाना क्षेत्र में एक महिला की गला रेतकर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। इस कांड के खुलासे के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका के पिता ने उसके पति व ससुराल वालों पर दहेज के लिए बेटी को जान से मारने का आरोप लगाया है। स्थानीय लोगों की सूचना पर रातू पुलिस बुधवार की सुबह घटनास्थल पर पहुंचकर पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। हत्याकांड को लेकर फिलहाल पुलिस पड़ताल में जुट गई है।
[URIS id=9499]
बताया जाता है कि रातू थाना अंतर्गत सूर्यनगर कमड़े में मंगलवार की रात को धु्रव मित्रा के किराये के मकान में रह रही संगीता देवी (20) की धारदार हथियार से गला काटकर नृशंस हत्या कर दी गयी। मृतिका का पति प्रकाश साव लेंबुआ टंडवा चतरा का निवासी है व ऑटो चलाने का काम करता है। जबकि मृतका संगीता का मायका हजारीबाग जिला के केरेडारी प्रखंड अंतर्गत पुरनी पेटो में है। इनकी शादी 18 मई, 2018 को हुई थी। मृतिका के पिता नारायण साहू का कहना है कि शादी के बाद से ही दहेज के लिए उसके पति, ससुर व घर के परिजनों द्वारा प्रताड़ित करने के साथ- साथ मारपीट भी करते थे।