ट्रैफिक पुलिस ने युवक को पीटा

गोला: रामगढ़ यातायात पुलिसकर्मियों द्वारा सोमवार को गोला थाना गेट के समीप वाहन जांच शिविर लगाया गया। इस दौरान दर्जनों बाइक सवारों को पकड़ कर जांच की गई। लोगों को इस बाबत गाड़ी के सभी कागजात व हेलमेट हमेशा साथ में रखने की सलाह दी गई। इस दौरान कई वाहनों से जुर्माना लगाने के बाद छोड़ा गया। इसी क्रम में अपने जीजा के वाहन को छुड़ाने पहुंचे रायपुरा गांव निवासी प्रवीण मुंडा पिता भंदू राम मुंडा को यातायात जवानों ने लाठी से जम कर पीटा, जिससे उसका दाहिना हाथ फूल गया है। युवक ने बताया कि वाहन की कागजात की मांग की गई तो मैं अपने जीजा के बाइक की डिक्की से कागजात निकाल रहा था। इसी क्रम में एक जवान आकर हमें चोर कह कर लाठी से मारने लगे। झारखंड विकास मोर्चा किसान प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष बिनु कुमार महतो युवा टाइगर ने पुलिस की इस बर्बरतापुर्ण रवैये की कड़ी निंदा की है। उन्होंने दोषी जवान पर जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
[URIS id=9499]

