रांची: पश्चिम बंगाल के डाॅक्टरों के समर्थन में सोमवार को झारखंड में भी डाॅक्टर भी हड़ताल पर रहे। इमरजेंसी छोड़ बाकी स्वास्थ्य सेवाएं मंगलवार सुबह 6 बजे तक 24 घंटे के लिए बंद रखी गई है। ऐसे में ओपीडी बंद होने से दूर- दराज से पंहुचे मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
[URIS id=9499]
गौरतलब हो कि हड़ताल में झारखंड के करीब 12 हजार डाॅक्टर शामिल हुये हैं। सरकारी अस्पतालों के साथ- साथ निजी अस्पतालों में भी ओपीडी बंद हैं। इसके अतिरिक्त रेडियोलाॅजिकल व ब्लड जांच भी प्रभावित हुये हैं। पहले से तय कई ऑपरेशन भी नही हो सके। राज्य के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स में भी डॉक्टर्स की हड़ताल है। प्रबंधन के निर्देश के बावजूद ओपीडी सेवाएं यहां बंद रखी गई। चिकित्सकों ने अपनी सुरक्षा को लेकर निदेशक को मांगे भी रखीं।