कोडरमा: ट्रक की चपेट में आयी वृद्ध की मौत

कोडरमा: नवलशाही थाना क्षेत्र स्थित कोडरमा- गिरिडीह मेन रोड स्थित थाना भवन के सामने ट्रक की चपेट में आने से 55 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत हो गई। सोमवार सुबह करीब साढ़े पांच से छह बजे के बीच हुई इस घटना से गुस्साए स्थानीय लोगों ने घटनास्थल व फिर इसके बाद गांव के देवीपुर मोड़ की सड़क को जाम कर दिया। लगभग एक घंटे के बाद पुलिस प्रशासन द्वारा मुआवजा व कार्रवाई के आष्वासन देने के बाद जाम हटा। पीड़ित परिवार को इस दौरान थाना प्रभारी ने अंतिम संस्कार के लिए अपनी ओर से 5 व बीडीओ ने 2 हजार रुपए नगद दिया।

[URIS id=9499]

पीड़ित परिवार को आष्वासन दिया गया है कि पारिवारिक लाभ के तहत 30 हजार व प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ भी दिया जाएगा। जाम के कारण स्कूली बसों व वाहनों को निकलने में खासी दिक्कत का सामना करना पड़ा। मृतिका की पहचान बच्छेडिह पंचायत के गांव कुशमई निवासी बाशुदेव राना की पत्नी रफिया सेवी के रूप में की गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतिका के पति बासुदेव राना ने बताया कि रफिया सेवी सुबह टोकरी लेकर थाना के सामने स्थित खेत में जा रही थी, इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने रफिया को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर ही महिला ने दम तोड़ दिया व ड्राइवर हालात को भांपकर वहां से भाग गया।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More