बगोदर: पीकअप वैन चोरी का आरोपी धराया

बगोदर: बगोदर-सरिया रोड स्थित गुरगुरिया टांड से वर्ष 2018 में हुए पीकअप वैन चोरी के मामले में रविवार को बगोदर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। इस संबध में थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को छपरा जिले के गौरीगंज थाना से गिरफ्तार किया गया। बताया कि बीते वर्ष सरिया रोड के गुरगुरिया टांड निवासी संतोष कुमार के घर के बाहर खड़ी पीकअप वैन की चोरी करने में वह शामिल था। जिस पिकअप वैन को जब्त भी किया गया था। वहीं इसी मामले को लेकर बगोदर पुलिस के द्वारा लगातार छापामारी अभियान चलाया जा रहा था। गिरफ्तार आरोपी दीपक कुमार गोपालपुर थाना गोरीगंज का रहने वाला है। गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि पीकअप वैन चोरी के मामले में दो अन्य साथी भी शामिल थे। जिसकी तलाश बगोदर पुलिस कर रही है।
[URIS id=9499]



