रांची: श्री श्री 1008 चंद्रशेखर बाबा मंदिर विकास समिति की अहम बैठक रविवार को मंदिर प्रांगण में हुई, इसमें मुख्य रूप से स्वामी कृष्ण चैतन्य जी महाराज, शिष्य स्वर्गीय स्वामी शिव चैतन्य ब्रह्मचारी जी स्वामी करपाव्रि सेवा आश्रम मेसमानो लोहरदगा तथा संयोजक प्रदेश मार्गदर्शक मंडल विहिप की उपस्थिति में कार्यक्रम में विचार- विमर्श किया गया।
[URIS id=9499]
कार्यक्रम की अध्यक्षता मंदिर समिति के अध्यक्ष ठाकुर नवीन नाथ शाहदेव ने की। बैठक में समिति को निबंधन कराने तथा समिति के तमाम सदस्यों अपना आधार कार्ड और फोटो लाने की बात कही गई। अगली बैठक 23 जून को दिन के 10 बजे मंदिर प्रांगण में तय की गई है। इस बाबत संरक्षक मिथिलेश्वर नाथ मिश्र ,लाल शंभू नाथ शाहदेव, लाल सीताराम नाथ शाहदेव, सचिव मुन्नी लाल साहू, सदस्यगण जय किशन राम, संजय नायक, पंचू महतो, प्रफुल्ल राम ,शंतन कुमार पांडे, सुधीर कुमार, महेंद्र सिंह मणि, सुधांशु नाथ शाहदेव सहित कई लोग मौजूद थे।