रांची: महिला स्कूटी रैली संपन्न

रांची: मारवाड़ी युवा मंच महिला समर्पण शाखा के बैनर तले रविवार को महिला स्कूटी रैली का कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जेएमएम नेत्री डाॅ महुओ माजी ने कार्यक्रम की सराहना की। स्कूटी रैली में 40 प्रतिभागियों ने भाग लेकर यातायात नियमों के प्रति जागरुक करने का कार्य भी किया।

[URIS id=9499]

सभी प्रतिभागियों ने स्कूटी चलाते वक्त हेलमेट पहन रखे थे व साथ में गाड़ी का लाइसेंस भी रखा था। महुआ माजी ने हरी झंडी दिखाकर स्कूटी रैली का प्रारंभ किया। उन्होंने इस बाबत कहा कि महिला समर्पण शाखा हमेशा कुछ नया करके समाज को बेहतर संदेश देती है। उन्होंने इसे नारी शक्ति के लिए सकारात्मक उदेश्य बताया। कार्यक्रम का मंच संचालन पूर्व अध्यक्ष विनीता बिहानी ने की। अतिथि के रूप में झारखंड प्रांतीय अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल, मुख्यालय उपाध्यक्ष नेहा पटवारी, प्रांतीय सहायक मंत्री सचिन मोटीका, प्रांतीय रक्तदान प्रभारी आशीष अग्रवाल सहित समर्पण अध्यक्ष मीनू अग्रवाल, संस्थापक एवं पूर्व अध्यक्ष सुनीता लाट, सचिव मनीषा पोद्दार, कोषाध्यक्ष सुनीता मित्तल सहित कई लोग मौजूद थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में संयोजिका व पूर्व अध्यक्ष नीलम मोदी, श्वेता भाला, पूजा सरावगी, विनीता सिंघानिया, सविता शर्मा, डॉली बंसल, डिंपल अग्रवाल, रंजू मालपानी, अन्नु पोद्दार सहित कई सदस्य व बच्चे मौजूद थे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More