मृत मान घर लाया जा रहा युवक हुआ जिंदा

रांची/बगोदर: बगोदर में हुई एक अजीबोगरीब घटना ने लोगों को न सिर्फ अचंभित कर दिया, बल्कि इस घटना से जहां लोगों में एक ओर खुशी तो दूसरी ओर डाक्टर की लापरवाही से नाराजगी है। मामला मृत घोषित युवक के जिंदा होने से है। बताया जाता है कि 13 जून को बगोदर के माहुरी के युवक संजय कुमार बाइक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया था। प्राथमिक इलाज के बाद उसे गंभीरावस्था में रांची के मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल युवक संजय कुमार का इलाज शुरू हुआ मगर युवक की स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डाक्टर ने परिजनों को बताया कि युवक को बचाना मुश्किल है।
[URIS id=9499]



