रांची: प्रवीण सिंह जदयू में शामिल

दिल्ली/रांची: बाबूलाल मरांडी की पार्टी झारखंड विकास मोर्चा के पूर्व महासचिव प्रवीण सिंह व रांची विवि के सेवानिवृत्त मनोविज्ञान के प्राध्यापक शाहिद हसन जदयू में शामिल हो गए। रविवार को नई दिल्ली में आहूत एक कार्यक्रम में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने दोनों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करायी। इस दौरान जमशेदपुर के इरफान खान व हरेलाल महतो ने भी जदयू का दामन थामा। कार्यक्रम में जदयू के झारखंड प्रभारी रामसेवक सिंह, सह प्रभारी अरुण कुमार, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सालखन मुर्मू, उपाध्यक्ष शैलेंद्र महतो उपस्थित थे।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More