चतरा: नक्सलियों ने प्लांट के मुंशी का किया अपहरण

चतरा : पीएलएफआई नक्सलियों ने प्लांट के मुंशी का अपहरण कर लिया है। नक्सलियों ने प्लांट के मालिक श्रीनिवास सिंह से दस लाख फिरौती मांगी है। साथ ही मिलने के लिए भी दबाव बना रहा है।
घटना हंटरगंज थाना क्षेत्र के बोरा मोड़ गोसाइंडीह डैम इलाके की है। जहाँ बंद पड़े प्लांट की देखरेख करने जयशंकर पहुंचा, जो कंस्ट्रक्शन का मुंशी संपत है। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है। नक्सलियों की धर- पकड़ में पुलिस जुटी हुई है।
इधर फिरौती की राशि नहीं मिलने पर अपहर्ता मुंशी की हत्या करने की धमकी दे रहे है। सूत्रों की माने तो इस घटना को अंजाम देने के लिए क़रीब ढाई दर्जन हथियारबंद नक्सलियों पहुंचे थे। दस्ते में शामिल पीएलएफआई के अर्जुन दस्ते का सदस्य बता रहे थे।

(फ़ाइल फोटो)

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More