रांची: अलीगढ़ में रमज़ान के मौके पर ट्विंकल शर्मा के साथ बलात्कार और फिर निर्मम हत्या के बाद पूरा देश व्यथित हो गया। सुख और ख़ुशी के पर्व मातम और दुःख में बदल गया।
इस घटना की निंदा करते हुए PJHRF टीम के एक- एक सदस्यों और दर्जनों बच्चों ने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने मुंह पर काली पट्टी बांधकर कैंडल जलाया। दरिंदे को जल्द से जल्द सज़ा मिले, हमें न्याय चाहिए। ऐसे लिखे कई बैनर लेकर प्रोटेस्ट किया और सरकार से फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर दोनो अभियुक्तो के लिए मौत की सजा की मांग की।
टीम के सदस्यों ने कहा कि ऐसे दरिंदो को समाज में जीने का कोई हक नही है। मौके पर टीम के चेयरमैन डॉ आरिफ़ भट्ट, आकाश सिन्हा, प्रियंका जायसवाल, प्रियांशु तुरियार, प्रणव कुमार बब्बू, रविन्द्र कौर, संदीप सिन्हा, मिली सेन गुप्ता सहित कई लोग मौजूद थे।