रांची: एनोस एक्का का सरकारी बंगला खाली

रांची: प्रदेश के पूर्व मंत्री एनोस एक्का का सरकारी बंगला शनिवार को खाली करा दिया गया। इस बाबत मजिस्ट्रेट अरगोड़ा, सीओ रविंद्र कुमार के नेतृत्व में सीआइ शहर अंचल श्रवण कुमार झा, डोरंडा इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी अनिल कुमार कर्ण, भवन निर्माण के अधिकारी एवं भारी संख्या पुलिस बल की मौजूदगी में एक्का का नेपाल हाउस के पीछे स्थित आवास खाली करवाया गया।

यह भी पढ़ें:

https://samridhjharkhand.com/ranchi-congress-defeated-by-votes

गौरतलब है कि लगातार नोटिस देने के बावजूद क्वार्टर को खाली नही किया जा रहा था। श्री एक्का का क्वार्टर किसी अधिकारी के नाम पर ऐलाॅट हो चुका है। बताते चलें कि एनोस एक्का के ऊपर आय से अधिक संपत्ति सहित मनी लॉन्ड्रिंग समेत अनेक केस दर्ज हैं। बहुचर्चित पारा शिक्षक हत्याकांड में सिमडेगा कोर्ट ने पूर्व मंत्री एनोस एक्का को आजीवन कारावास की सजा सुनायी थी। इसी मामले में एक अन्य दोषी धनेश बड़ाइक को भी उम्रकैद की सजा मिली है।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More