रांची: बड़ा तालाब में कल रात्रि बाजार

रांची: शनिवार को बड़ा तालाब के पास रात्रि बाजार का आयोजन किया गया है। यह रविवार को रविवार को आयोजित होगी। यह बाजार रात्रि 8 बजे से 12 बजे तक रांची की जनता के लिए खुला रहेगा। कल इसका उद्घाटन झारखंड सरकार के नगर विकास मंत्री सीपी सिंह करेंगे। इस अवसर पर रांची के सांसद संजय सेठ रांची की मेयर व बाजार की संयोजक आशा लाकड़ा, रांची के डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय विशेष रुप से उपस्थित रहेंगे।

[URIS id=9499]

इस बाजार में आम लोगों के लिए स्वादिष्ट व्यंजन तथा स्वयं सहायता समूह के बहनों द्वारा तैयार किए गए आकर्षक वस्तुओं सहित अनेक प्रकार के दुकान लगाए जाएंगे। स्थानीय कलाकारों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुति भी दी जाएगी। रांची के सांसद संजय सेठ ने रांची के लोगों से अपील की है कि वह बेफिक्र होकर इस बाजार का आनंद लें, प्रशासन द्वारा सुरक्षा की दृष्टि से पूरी व्यवस्था की गई है।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More