पूर्व फौजी को पत्नी की हत्या के आरोप में उम्रकैद

रांची: मेसरा थाना अंतर्गत सैनिक कॉलोनी निवासी पूर्व फौजी महेंद्र महतो को अदालत ने तमाम दलीलों को सुनने के बाद पत्नी को जान से मारने का दोषी पाया व फिर शुक्रवार को सजा का ऐलान करते हुए उम्रकैद दी। 3 जुलाई 2015 को दोषी ने पत्नी शीला देवी की हत्या करने के बाद शव को घर में ही रखे एक ट्रंक में डाल दिया था। इस मामले को लेकर अगले ही दिन एफआईआर दर्ज हुआ था।

यह भी पढ़ें:

https://samridhjharkhand.com/you-are-eating-no-sweet-poison

जज राजीव आनंद की कोर्ट में अभियोजन पक्ष की ओर से 12 और बचाव पक्ष की ओर से सात लोगों ने गवाही दी थी। दर्ज किये गये एफआईआर में बताया गया है कि पूर्व फौजी महेंद्र महतो ने बड़े भाई की मौत के बाद अपने परिजनों के कहने से अपनी भाभी शीला से शादी कर ली थी। वह बीआइटी मेसरा में लैब असिस्टेंट थी। बताया गया कि महेंद्र शादी से खुश नहीं था, इसलिए षड़यंत्र करके पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद ट्रेन से इलाहाबाद का टिकट करा लिया। रामगढ़ में ट्रेन से उतारकर मोबाइल से पत्नी शीला की गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया। मामले का खुलासा बेटे शिवम के सुबह उठने पर हुआ, जब वो मां को खोजने लगा। शीला को न पाकर उसने परिवार वालों को बताया व यह भी कहा कि घर में जगह- जगह खून के धब्बे मिले हैं। सूचना मिलने पर तत्कालीन मेसरा ओपी प्रभारी आनंद कुमार द्वारा ट्रंक से लाश बरामद किया गया था। 6 जुलाई को महेंद्र महतो को गिरफ्तार कर लिया गया।

[URIS id=9499]

जांच में पुलिस के रोंकटे खड़े हो गये थे। बताया गया था कि गला रेतकर शीला को मारा गया है। पड़ताल के दौरान खून से सना चादर, दो मोबाइल फोन और अन्य सामान बरामद किया गया था। उसकी दोनों हांथ की नसें काटने के अलावे पैर व जांघ पर धारदार हथियार से कई वार किये गये थे। नाजुक अंगों पर भी चाकू गोदे गए थे। इस बाबत शीला के मायके वालों की शिकायत पर ही कार्रवाई की गई थी।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More