रांची: विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा

रांची: लोकसभा चुनाव में बड़ी जीत के बाद अब भाजपा विधानसभा चुनाव में दो तिहाई बहुमत के साथ जीतने के इरादे को लेकर तैयारियों में जुट गई है। गुरुवार को प्रदेश कार्यालय में इस बाबत प्रमंडल प्रभारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में खासतौर पर संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने जीत को लेकर रणनीति पर चर्चा की। प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश ने इस बाबत जानकारी देते हुए कहा कि अब विधानसभावार कोर कमिटियों की बैठक होगी।

यह भी पढ़ें:

https://samridhjharkhand.com/15-thousand-people-will-get-pure-drinking-water-after-three-months-raghuvar-das

इस मौके पर प्रमंडलों के प्रभारी प्रो आदित्य साहू, प्रदीप वर्मा भी मौजूद थे। दीपक प्रकाश ने बताया कि आगामी 8 से 15 जून के बीच सभी प्रमंडलों में विधानसभा कोर कमिटी की बैठक होगी, जिसमें प्रमंडल प्रभारी उपस्थित रहेंगे। कहा कि पलामू प्रमंडल प्रभारी प्रो आदित्य साहू 9 जून को गढ़वा, पलामू 10 जून को लातेहार, चतरा दक्षिण छोटानागपुर प्रभारी दीपक प्रकाश 8 जून को लोहरदगा, गुमला, 9 जून को सिमडेगा, खूंटी 10 जून को रांची ग्रामीण 11 जून को रांची महानगर संथाल परगना प्रभारी प्रदीप वर्मा 8 जून को गोड्डा, देवघर 9 जून को जामताड़ा, दुमका 10 जून को पाकुड़, साहेबगंज, कोल्हान प्रभारी सांसद समीर उरांव 13, 14 और 15 जून को उनके प्रमंडल के विभिन्न जिला अंतर्गत पड़ने वाले विधानसभा की कोर कमिटी बैठक में शामिल होंगे।
श्री प्रकाश ने बताया कि पार्टी लोकसभा चुनाव में मिले प्रचंड बहुमत के लिए आभार यात्रा अगले सप्ताह निकालेगी, जिसमें मुख्यमंत्री सहित प्रदेश अध्यक्ष द्वारा लिखित आभार पत्र के साथ सभी लोकसभा क्षेत्र में सांसद व विधायक शामिल होंगे। इसके अलावा पार्टी द्वारा विधासभा क्षेत्र में लाभुक सम्मेलन भी आयोजित करेगी। श्री दीपक ने बताया कि पार्टी द्वारा शक्ति केंद्र, वार्ड एवं बूथ स्तर की कमिटियों की बैठक भी एक सप्ताह के अंदर संपन्न होगी, जिसमें संपन्न लोकसभा चुनाव की समीक्षा व आगामी कार्यक्रमों की तैयारी की जाएगी।

[URIS id=9499]

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More